विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवनीत विहार में लगी आग में 15 बिजली मीटर जले, बड़ा हादसा होने से टला

Published: Tue, 11 Aug 2026 09:37 PM (IST)

खोड़ा के नवनीत विहार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बिजली मीटर जल गए। करीब 100 लोगों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नवनीत विहार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 मीटर जले।

  2. आग से बड़ा हादसा टला, करीब 100 लोगों ने जान बचाई।

  3. ओवरलोडिंग और घटिया सामग्री आग का मुख्य कारण बनी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा के नवनीत विहार में शार्ट सर्किट से लगी आग में इमारत में लगे करीब 15 बिजली मीटर जल गए। आग के दौरान अफरातफरी मच गई।

करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग में बड़ा हादसा होने से टल गया। सभासद प्रिया अनमोल गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब छह बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें इमारत में लगे करीब 20 मीटर में से 15 जल गए।

इमारत के 20 फ्लैटों में रह रहे करीब 100 लोगों में से करीब 40 लोगों ने छत पर और बाकी के लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

जाम के कारण दमकल वाहनों को करनी पड़ी मशक्कत

वहीं जाम के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। दमकल कर्मियों ने आकर रेत व पानी की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण ही आग लगी है। पूर्व में भी खोड़ा में इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि बिल्डर धड़ल्ले से अवैध बहुमंजिला इमारत बनाकर उसमें बिजली की आपूर्ति के लिए घटिया सामग्री लगा रहे हैं। इस कारण शार्ट सर्किट हो आग लग रही है। इमारत के लिए अलग से ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया है।

इमारत का विद्युत लोड ज्यादा है, जबकि आवंटित लोग काफी कम है। विद्युत निगम के जेई बृजेश प्रजापति ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। खोड़ा में ट्रांसफार्मर रखने की जगह ही नहीं मिल पाती है।