दैनिक जागरण की खबर के बाद सीएचसी मुरादनगर में शुरू हुए रात्रि कालीन सिजेरियन प्रसव
दैनिक जागरण की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और सीएचसी मुरादनगर में रात्रि कालीन सिजेरियन प्रसव फिर से ...और पढ़ें
-1792986445282_m.webp)
सीएचसी मुरादनगर में शुरू हुए रात्रिकालीन सिजेरियन प्रसव। जागरण
HighLights
दैनिक जागरण की खबर पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय।
सीएचसी मुरादनगर में रात्रि कालीन सिजेरियन प्रसव शुरू।
दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ।
मदन पांचाल, गाजियाबाद। रात्रि कालीन सिजेरियन प्रसव न होने और महिलाओं को रेफर करने को लेकर दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एक्टिव हो गए हैं।
इसी क्रम में देहात क्षेत्र में भी सिजेरियन प्रसव शुरू कर दिए गए हैं। रविवार देर रात को सीएचसी मुरादनगर में गंभीर हालत में प्रसव पीड़ा से कराहती हुई पहुंची दो महिलाओं का सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराया गया है।
जच्चा-बच्चा एकदम स्वस्थ
सीएचसी मुरादनगर के प्रभारी डॉक्टर भारत भूषण ने बताया कि इनमें एक महिला अबूपुर की है तो दूसरी खिंदोड़ा गांव से आई थी। दोनों जच्चा-बच्चा एकदम स्वस्थ है और सीएचसी पर ही भर्ती है। अगले दो दिन तक इनको भरती रखा जाएगा।
डासना की स्थिति सबसे खराब
बता दें कि सीएचसी के अलावा जिला स्तरीय अस्पतालों में पिछले छह महीने से सिजेरियन प्रसव बंद पड़े हैं।समीक्षा के बाद शासन स्तर से जारी की गई रिपोर्ट में लोनी और डासना की स्थिति सबसे खराब पाई गई थी।
जिला महिला अस्पताल में भी सिजेरियन प्रसव के नाम महिला चिकित्सक तड़पती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर देती हैं। कई बार अस्पताल से बाहर निकलते ही एंबुलेंस में महिला का सामान्य प्रसव हुआ है।
