Move to Jagran APP

नगर निगम की स्वच्छता रैली आज, बच्चे बनाएंगे मानव श्रृंखला

लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम रैली आयोजित करेगा। इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:38 PM (IST)
नगर निगम की स्वच्छता रैली आज, बच्चे बनाएंगे मानव श्रृंखला
नगर निगम की स्वच्छता रैली आज, बच्चे बनाएंगे मानव श्रृंखला

जासं, गाजियाबाद : लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम रैली आयोजित करेगा। इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे।

loksabha election banner

रैली से पहले मानव श्रृंखला बनवाई जाएगी। मेरठ तिराहे से ठाकुरद्वारा, हापुड़ रोड होते हुए कविनगर तक 40 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे कतार में खड़े होंगे। बीच-बीच में बच्चे स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर खड़े रहेंगे। रैली कविनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर शास्त्रीनगर, हापुड़ चुंगी होते हुए कविनगर में ही संपन्न होगी। करीब साढ़े छह किलोमीटर की रैली में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद नगर निगम अधिकारियों को है। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। जिसे राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है। सजाया गया शहर

इस रैली से पहले शहर को सजाया गया है। सड़क किनारे पट्टियों को रंगा गया है। सड़कों की सफाई भी कराई गई है। डिवाइडर पर लगी जाली और गमले रंगे गए थे। इसके अलावा कई जगह पें¨टग कराई गई है। स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले संदेश लिखवाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.