Move to Jagran APP

विधायकों ने गिनाए चार साल के विकास कार्य

फोटो 20 एसबीडी 14 15 जागरण संवाददाता साहिबाबाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:23 PM (IST)
विधायकों ने गिनाए चार साल के विकास कार्य
विधायकों ने गिनाए चार साल के विकास कार्य

फोटो 20 एसबीडी 14, 15

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सोमवार को विधायकों ने अपने - अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले चार साल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। वहीं, लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उन्होंने छह हजार करोड़ से लोनी का विकास किया। अभी भी विकास कार्य जारी है।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार के सहयोग से उन्होंने लाकडाउन का वक्त छोड़कर तीन साल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। 2017 से पहले साहिबाबाद में लोग जाम से जूझते थे। पांच नए फ्लाइओवर, चार अंडरपास और सड़कें बनाई गईं। अधूरे पड़े एलिवेटेड रोड का काम पूरा किया गया, जिससे लोगों को अब जाम से निजात मिली है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में मेट्रो, हवाई अड्डा है। जल्द ही हाई स्पीड ट्रेन जैसी सुविधा शुरू होगी। देश का पहला कैलास मानसरोवर क्षेत्र में बना। पूर्वांचल भवन बन रहा है। साहिबाबाद में 40 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। खोड़ा में बहुत जल्द लाखों लोगों को गंगाजल भी मिलेगा। जल्द ही इंदिरापुरम में अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।

-------

लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से उन्होंने लोनी में छह हजार करोड़ का विकास कार्य कराया है। लोनी में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी, परिवहन व्यवस्था आदि सभी में सुधार हुआ है। क्षेत्रीय खिलाड़ियों के नाम पर मार्ग स्थापित हुए हैं। असामाजिक तत्वों के कब्जे से सरकारी भूमि का कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि कई करोड़ के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। जो दो से तीन माह में शुरू करा दिया जाएगा। अन्य पार्टियों से जुड़े लोग कोरोना काल में देखने को नहीं मिले, लेकिन भाजपा के सभी विधायकों ने लोगों को खाना, राशन, आक्सीजन उपलब्ध कराए। कोरोना काल में कई विधायकों को भी जान से हाथ धोने पड़े। उनका दावा है कि न केवल केंद्र बल्कि प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। देश और प्रदेश का चेहरा बदलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.