विदेश राज्यमंत्री ने श्रमिकों को बांटे श्रम गौरव पुरस्कार
राजनगर स्थित एक होटल परिसर में इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन गाजियाबाद चेप्टर की ओर से नवम श्रम गौरव पुरस्कार-201
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : राजनगर स्थित एक होटल परिसर में इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन गाजियाबाद चेप्टर की ओर से नवम श्रम गौरव पुरस्कार-2018 का आयोजन किया गया, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों में कार्यरत श्रेष्ठ एवं कर्मठ 103 श्रमिकों को श्रम गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि जनरल वीके ¨सह ने आइआइए द्वारा श्रमिकों को सम्मानित करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा आइआइए द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों में कार्यरत श्रेष्ठ एवं कर्मठ श्रमिकों को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यदि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को सम्मान दिया जाये तो उनके साथ अन्य श्रमिकों का कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों से जल्द निराकरण करने की बात की।
आइआइए गाजियाबाद चैप्टर के चैयरमेन प्रदीप गुप्ता व नीरज ¨सघल ने संयुक्त रूप से कहा श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए श्रम गौरव पुरस्कार का यह नौवीं बार आयोजन है। इससे कर्मठ एवं जुझारू श्रमिकों को सम्मानित होता देख अन्य श्रमिकों का उत्साह बढ़ेगा। देश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की दशा दयनीय है। कुछ लघु एवं मध्यम उद्योग प्रतिस्पर्धा की दौड़ में लगे हैं, तो कुछ बंदी के कगार पर। मुख्य रूप से डीएम रितु माहेश्वरी, एसएसपी कृष्ण वैभव, क्षेत्रीय प्रबंधक, उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम लि. स्मिता ¨सह, उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बीरेन्द्र कुमार, उप श्रमायुक्त पंकज राणा ने श्रमिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सचिव साकेत अग्रवाल ने चैप्टर की गतिविधियों से अवगत कराया। मंच संचालन चेप्टर के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर डिवीजनल चैयरमेन राजीव बंसल, अमरीक ¨सह, नीरज ¨सघल, एसके शर्मा, जेपी कौशिक, राजीव गोयल मौजूद थे।