मानसिक रूप से बीमार किशोरी का नहीं लग सका सुराग
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव में तीन दिन पूर्व गायब हुई मानसिक रूप स
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव में तीन दिन पूर्व गायब हुई मानसिक रूप से बीमार किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। स्वजनों को अनिष्ट की आशंका सता रहा है।
क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव में सतवीर अपने परिवार के साथ रहते हैं। सतवीर की 16 वर्षीय बेटी है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। किशोरी का इलाज भी चल रहा है। सतवीर के अनुसार, तीन दिन पूर्व उनकी बेटी अचानक कहीं गायब हो गई थी। जिसके बाद उसका सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने किशोरी को गांव व आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश किया लेकिन, उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। स्वजनों ने किशोरी के बारे में थाने में तहरीर दी थी। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि किशोरी के बारे में आसपास के थानों में सूचना दी गई है, उसे जल्द ही सूचना भिजवा दी गई है। उसे जल्द ही बरामद किया जाएगा।