साहिबाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी
गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 में स्थित प्राइम फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई है। दमकल ...और पढ़ें
-1789907078559_m.webp)
साहिबाबाद के प्राइम फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग।
HighLights
साहिबाबाद के प्राइम फर्नीचर गोदाम में भीषण आग।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर तैनात।
आग बुझाने और सुरक्षा के प्रयास जारी।
एजेंसी, गाजियाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 में स्थित प्राइम फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
आग की तीव्रता को देखते हुए कई दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं। प्रशासन और दमकल विभाग आग बुझाने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। आग का कारण और नुकसान का आकलन अभी चल रहा है।
