Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कबूल नगर कालोनी में शनिवार देर रात विवाहिता की

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:46 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी, लोनी : बार्डर थाना क्षेत्र की कबूल नगर कालोनी में शनिवार देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

गोविद टाउन निवासी ओमप्रकाश सिंह ने अपनी बेटे किरण उर्फ साक्षी की शादी 28 फरवरी 2018 को मुलायम सिंह निवासी कबूल नगर से की थी। 20 नवंबर को दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगडे़ की जानकारी साक्षी ने अपने माता-पिता को दी। शाम के समय दोनों लोग उसे अपने साथ लेने उसके घर पहुंचे। साक्षी माता-पिता के साथ घर जाने के लिए कपडे़ लेने छत पर गई। आरोप है कि पति उसके पीछे छत पर चला गया। जहां उसने साक्षी से माता पिता के साथ घर न जाने को कहा। उसके न मानने पर पति ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे वह छत से नीचे आ गिरी। सभी लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 21 नवंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। माता पिता उसे अपने साथ ले गए। देर रात करीब तीन बजे उसकी अचानक मौत हो गई। देर रात स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। ओमप्रकाश सिंह ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.