इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में बालकनी में अटका युवक का शव
इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में एक युवक की ऊंचाई से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में युवक की मौत।
ऊंचाई से गिरने के बाद बालकनी में अटका मिला शव।
मृतक तरुण की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एटीएस एडवांटेज सोसायटी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।
युवक का शव सोसायटी में ही फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में अटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि सुबह करीब नो बजे एटीएस एडवांटेज सोसायटी मे युवक की मौत की सूचना मिली थी। जाँच मे पता चला कि मृतक तरुण (35) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ज्ञान खंड-3, इंदिरापुरम है।
सोसायटी की ऊपरी मंजिल से गिरकर अटका
वह सोसायटी की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरा था। गिरते समय वह फर्स्ट फ्लोर की बालकनी में अटक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्वजन ने बताया कि तरुण की मानसिक स्थिति काफी समय से ठीक नहीं थी। उसका करीब तीन वर्षों से दिल्ली के इबहस से चल रहा था।
परिजनों के अनुसार वह अक्सर अवसाद में रहता था। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है। जांच के बाद आगे कारवाई की जाएगी।
