Move to Jagran APP

बर्तन चमकाने के बहाने रिटायर्ड निगम कर्मी के घर से गहने ले उड़ा

बर्तन चमकाने के बहाने घर में घुसा व्यक्ति बातों में फंसाकर लाखों रुपये के गहने लेने कर चंपत हो गया। घटना सोमवार की है और इस समय घर में महिला उनकी बहू व मेड मौजूद थीं। आरोपित ने शातिर तरीके से पहले बर्तन साफ किए और फिर गहने साफ करने का प्रलोभन दिया। तीनों ने अपने गहने दे दिए जिन्हें लेकर वह चंपत हो गया। पीड़िता के पति की तहरीर पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 08:08 PM (IST)
बर्तन चमकाने के बहाने रिटायर्ड निगम कर्मी के घर से गहने ले उड़ा
बर्तन चमकाने के बहाने रिटायर्ड निगम कर्मी के घर से गहने ले उड़ा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : बर्तन चमकाने के बहाने घर में घुसा व्यक्ति बातों में फंसाकर लाखों रुपये के गहने लेने कर चंपत हो गया। घटना सोमवार की है और इस समय घर में महिला, उनकी बहू व मेड मौजूद थीं। आरोपित ने शातिर तरीके से पहले बर्तन साफ किए और फिर गहने साफ करने का प्रलोभन दिया। तीनों ने अपने गहने दे दिए, जिन्हें लेकर वह चंपत हो गया। पीड़िता के पति की तहरीर पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

नगर निगम में लाइट इंस्पेक्टर के पद से रिटायर राकेश अग्निहोत्री पेटल मार्ग के एल ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी शशि, बहू शोभा और मेड कमला घर में थीं। सुबह 11 बजे उनके घर एक युवक आया और खुद को पीतांबरी कंपनी से बताते हुए बर्तनों को साफ करने वाला पाउडर खरीदने को कहा। शशि ने इन्कार कर गेट बंद कर लिया। पांच मिनट बाद एक और युवक आया और उसने यही बात दोहराई। उसने जोर देकर कहा तो शशि ने गेट खोल दिया। उसने दो-तीन बर्तन साफ कर कहा कि इस पाउडर से गहने भी चमकाए जा सकते हैं। उसने शशि के हाथ में पहनी सोने की चूड़ी पर पाउडर डाला। शशि के मुताबिक यह काफी ठंडा लगा। फिर उसने चारो चूड़ी उतरवा लीं। इसी तरह मेड से पायल और शोभा से सोने की चेन उतरवा ली। आरोपित ने उन्हें पानी गर्म कर लाने को कहा। उसके कहने पर तीनों किचन में पानी गर्म करने चली गईं। कुछ देर बाद उनका बेटा व बेटी लौटे तो उन्हें गेट खुला मिला। बेटे के मुताबिक करीब तीन घंटे बाद मां, पत्नी व मेड सामान्य हालत में आईं और फिर उन्होंने सारी आपबीती बताई। इसी दौरान आरोपित लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो चुका था।

एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडे ने बताया कि ठगी व चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.