विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 करोड़ की लागत से गाजियाबाद में तैयार हो रहा 6 लेन का नया रेल ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:15 AM (IST)

गाजियाबाद में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 44.95 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का रेल ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।

मधुबन-बापूधाम से मेरठ रोड पहुंचना होगा आसान

मधुबन-बापूधाम से मेरठ रोड पहुंचना होगा आसान

HighLights

  1. मधुबन-बापूधाम में 44.95 करोड़ का छह लेन आरओबी बन रहा।

  2. एनपीआर रोड को मेरठ रोड से जोड़ेगा, आवागमन होगा आसान।

  3. यातायात दबाव कम होगा, क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधरेगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 44.95 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का रेल ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।

इसका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। प्राधिकरण की इस परियोजना के तहत योजना के बी-ब्लाक से आरओबी का निर्माण चल रहा है, जिसकी लंबाई करीब 500 मीटर है।

आरओबी के निर्माण पूरा होने के बाद एनपीआर रोड को मेरठ रोड से जोड़ने और मधुबन-बापूधाम से एनएच-58 तक आवागमन आसान होगा। मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि आरओबी का निर्माण 45 मीटर चौड़ी सड़क पर प्रस्तावित है।

कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद

छह लेन का होने से इस मार्ग पर यातायात संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना से मधुबन-बापूधाम और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा।

आरओबी बनने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने और प्रमुख सड़कों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे मधुबन-बापूधाम योजना में आवागमन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 'अपने घर का सपना हुआ पूरा', गाजियाबाद में मधुबन-बापूधाम योजना के 109 भूखंडों का ई-लॉटरी से आवंटन