विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरेलू LPG उपभोक्ता ध्यान दें! अब 14 सितंबर तक करा सकते हैं ई-केवाइसी, चौथी बार बढ़ी डेडलाइन

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:07 PM (GMT+05:30)

घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की समय सीमा अब 14 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह ...और पढ़ें

गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की समय सीमा अब 14 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की समय सीमा अब 14 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

HighLights

  1. एलपीजी ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 14 सितंबर तक बढ़ी।

  2. उपभोक्ताओं को चौथी बार मिली ई-केवाईसी में राहत।

  3. गाजियाबाद में 1.75 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई केवाईसी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सरकार के निर्देश पर गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाइसी कराने के लिए अब 14 सितंबर तक का समय मिल गया है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लगातार चौथी बार ई-केवाइसी का समय बढ़ाया गया है।

पहले 15 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाइसी कराने के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद ई-केवाइसी का समय 23 अगस्त फिर 31 अगस्त उसके बाद सात सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया था।

जिले में लगभग 1.75 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराई है ऐसे में अब वह ई-केवाइसी कराकर अपने कनेक्शन को कटने से बचा सकते हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है।

12 लाख उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति

आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल द्वारा जिले में कुल 12 लाख उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि अभी पौने दो लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी नहीं कराई है। ई-केवाइसी के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।

शत प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी करना सुनिश्चित करने की अपील

सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शत प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी करना सुनिश्चित करें। उपभोक्ता एप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाइसी कर सकते हैं, यदि किसी को ई-केवाइसी कराने में समस्या आ रही है तो वह गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाइसी करा सकता है।

यह भी पढ़ें- जिस यमुनापार को कहते हैं ‘पाताल लोक’, उसी के दो थाने देश के टॉप-10 थानों में शामिल; गृह मंत्रालय ने बनाई लिस्ट