भगवान बुद्ध को याद किया
भगवान बुद्ध को याद कियाभगवान बुद्ध को याद कियाभगवान बुद्ध को याद कियाभगवान बुद्ध को याद किया भगवान बुद्ध को याद कियाभगवान बुद्ध को याद कियाभगवान बुद्ध को याद किया
जासं, वसुंधरा : ट्रांस हिडन में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने बुद्ध पूजन किया और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी के साथ वसुंधरा, शालीमार गार्डन, झंडापुर और इंदिरापुरम में लोगों ने छबील लगाकर मीठा पानी वितरित किया। वहीं लोगों ने भंडारे भी लगाए और खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
वसुंधरा बुद्ध चौक पर सुबह लोगों ने बुद्ध चौक को फूलों से सजाया और भगवान बुद्ध की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। वहीं लोगों को ठंडा पानी भी वितरित किया गया। इसके साथ ही इंदिरापुरम थाने के निकट महावीर चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खीर भी वितरित की गई। इस दौरान संती राम सिंह, वीके वर्मा, रणवीर सिंह और वाइपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप