विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑक्सीजन देने की जगह सांसों पर संकट बन रहा लोनी का बदहाल पार्क

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:40 PM (IST)

लोनी के रामेश्वर पार्क में छह दशकों से जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो ...और पढ़ें

लोनी का बदहाल पार्क।

लोनी का बदहाल पार्क।

HighLights

  1. रामेश्वर पार्क में छह दशकों से जलभराव और गंदगी।

  2. दूषित पानी से दुर्गंध, जहरीले सांपों का डर।

  3. नगरपालिका अधिकारी ने सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। छह दशक पूर्व बना रामेश्वर पार्क स्थित ई-ब्लाक स्थित पार्क लोनी नगरपालिका की अनदेखी का शिकार हो रहा है। पार्क दूषित पानी का तालाब बन लोगों को आक्सीजन देने के बजाय सांसों को संकट पैदा कर रहा है । वर्षा व लोगों के घरों से निकलने वाला दूषित पानी पार्क में भरा है।

जिसकी वजह से लोगों को सांस लेना दूभर है। पार्क में हो रहे जलभराव से दुर्गंध आती है। लोगों को आक्सीजन देने वाले व हरियाली युक्त पार्क पर अव्यवस्था का ग्रहण लग गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्क में हो रहे जलभराव और गंदगी से उठती दुर्गंध से यहां अब टहलने मुश्किल हो गया है।

बड़ी बड़ी झाड़ियों के बीच जहरीले सांपों का डर लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने समस्याओं को दूर करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है लेकिन अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं।

दूषित पानी के जलभराव से सांस लेना मुश्किल

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्क में हो रहे जलभराव और फैली गंदगी से उठती दुर्गंध से इसके आस पास भी टहलने में कठिनाई होने लगी है। दूषित पानी के जलभराव से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

सुबह सैर करने के लिए हजारों लोग यहां घूमने आते हैं लेकिन अव्यवस्थाओं ने उनके सामने परेशानी की दीवार खड़ी कर दी है। पार्क में लगा हैंडपंप भी खराब हो रहा है। इन समस्याओं को दूर करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका पर है लेकिन अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं।

चार दीवारी न होने से नालियों और वर्षा का पानी पार्क में भर रहा है। जलभराव और बदबू के चलते पार्क के पास खड़े होना मुश्किल है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-संदीप कुमार, स्थानीय निवासी

क्षेत्र को स्वस्थ और स्वच्छ माहौल देने के लिए छह दशक पूर्व रामेश्वर पार्क ई ब्लाक स्थित पार्क बनाया गया था लेकिन जलभराव से गंदे पानी की दुर्गंध की वजह से दिक्कत होने लगी है।
-अक्षय कुमार, स्थानीय निवासी

पार्क में अव्यवस्थाएं हैं। प्रकाश व्यवस्था व पीने के लिए पानी नहीं हैं।यहां बैठने की भी व्यवस्था नहीं है, पार्क तालाब में तब्दील हो रहा है। पार्क की झाड़ियों में जहरीले सांपों ने घर बना लिया है।
-बलीराम, स्थानीय निवासी

पार्क आक्सीजन लेबल को ठीक करता है। पहले सुबह टहलने जाते थे लेकिन अब जलभराव और गंदगी की वजह से नहीं जाते। पार्क प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है।
-सत्यवीर सिंह, स्थानीय निवासी

यह पार्क पूरी तरह से बदहाल है। जलभराव होने से हादसा होने का डर लगा रहता है। ।बच्चों को खेलने के लिए दूसरे पार्कों में भेजना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है।
-शोभित त्यागी, स्थानीय निवासी

मामला संज्ञान में आया है पानी की निकासी कर पार्क के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बना जल्द ही पार्क का सुंदरीकरण कराने का कार्य किया जाएगा।
-वैभव त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद लोनी