विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोनी विधायक को पार्टी से मिला कारण बताओ नोटिस

By JagranEdited By:
Published: Sun, 01 Dec 2019 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:06 AM (IST)

क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ मिली शिकायतों और समाचार पत्रों में प्रकाशित खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मारपीट के मामले ...और पढ़ें

लोनी विधायक को पार्टी से मिला कारण बताओ नोटिस
लोनी विधायक को पार्टी से मिला कारण बताओ नोटिस

संवाद सहयोगी लोनी : क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ मिली शिकायतों और समाचार पत्रों में प्रकाशित खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मारपीट के मामले में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने एक सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा है। नोटिस के जवाब पर पार्टी हाईकमान आगे फैसला लेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बलराम नगर कार्यालय पर लगाए गए मारपीट के आरोप का मुद्दा मीडिया की सुर्खियां में रहा था। शनिवार रात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली स्थित यूपी हाउस में पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक वहां मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और क्षेत्रीय विधायक से वार्ता की गई। जिसके बाद नोटिस जारी किया गया है। भाजपा की ओर से जारी नोटिस का क्षेत्रीय विधायक को एक सप्ताह में जवाब देना है। विधायक के जवाब पर पार्टी आगे का निर्णय लेगी।