गाजियाबाद के लोनी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब, गोविंदपुरम में राहत की सांस
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही, जबकि गोविंदपुरम के निवासियों को संतोषजनक ...और पढ़ें

गाजियाबाद के लोनी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
लोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 256, लगातार दूसरे दिन खराब।
गोविंदपुरम में एक्यूआइ 59, संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।
अवैध फैक्ट्रियां, धूल और निर्माण कार्य लोनी प्रदूषण के कारण।
राहुल कुमार, साहिबाबाद। जिले के लोनी क्षेत्र की हवा दूसरे दिन भी खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 दर्ज किया गया।
वहीं, गोविंदपुरम के लोगों को सबसे अधिक राहत रही। यहां का एक्यूआइ संतोषजनक श्रेणी में 59 दर्ज किया गया। संतोषजनक हवा में लोगों को सांस लेने में किसी तरह की समस्या नहीं होती है। हालांकि गोविंदपुरम के लोगों को ज्यादातर दिन प्रदूषण से राहत रहती है।
तीन दिनों से मध्यम श्रेणी में हवा
जिले की हवा तीन दिन से मध्यम श्रेणी में बनी हुई हैै, लेकिन लोनी के लोगों को दो दिन से जहरीली हवा में रहना पड़ रहा है। यहां संचालित अवैध फैक्ट्रियां प्रदूषण को सबसे अधिक बढ़ावा दे रही हैं।
इसके अलावा सड़कों पर उड़ती धूल, घरों में तार जलाकर निकाली जा रही धातु का कारोबार और निर्माण कार्य के कारण भी हवा जहरीली हो रही है।
लोगों में रोष
इससे यहां के लोगों में रोष है। लेकिन, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी इन गतिविधियों को रोकने में फेल साबित हो रहे हैं।
इसके अलावा इंदिरापुरम, संजय नगर, वसुंधरा, वेद विहार और वेव सिटी की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। यानी इन क्षेत्रों का एक्यूआइ 200 से कम बना हुआ हैै। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि प्रदूषण रोकथाम के लिए निगरानी की जा रही है।
शुक्रवार को स्टेशनों का एक्यूआइ :
क्षेत्र एक्यूआइ
गोविंदपुरम 52
इंदिरापुरम 198
लोनी 256
संजय नगर 159
वसुंधरा 199
वेद विहार 194
वेव सिटी 194
