LIVE Ghaziabad Nagar Nikay Result 2023 : भाजपा की सुनीता दयाल मेयर बनीं गाजियाबाद की मेयर
Ghaziabad Nagar Nigam Election 2023 Result Live: यूपी नगर निकाय चुनावों की मतगणना आज यानी शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। शाम तक सभी नतीजे घोषित हो जाएंगे।
Ghaziabad Municipal Election Result 2023 Live : गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।
मतगणना में गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है।
लोनी में गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा बनीं चेयरमैन
सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा को चेयरमैन पद की सीट मिली है। रंजीता धामा भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़कर 18,000 वोट से जीती हैं। पिछली बार रंजीता धामा भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ी थी और लोनी चेयरमैन बनीं थी। उन्होंने बीच में भाजपा को छोड़ सपा का दामन थाम लिया था।
छम्मी चौधरी बसपा- 19244
रेखा अरोड़ा निर्दलीय- 17854
रमा देवी भाजपा- 12560
UP Nagar Nikay Result: मुरादनगर से अध्यक्ष पद पर छम्मी चौधरी जीतीं
मुरादनगर से अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी छम्मी चौधरी की जीत दर्ज की है। छम्मी को 19244 वोट मिले, 17854 वोट के साथ रेखा अरोड़ा दूसरे स्थान पर रहीं।
नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर में तीसरे राउंड की गिनती पूरी
- मोहिनी शर्मा - 19646
- रीना देवी - 16048
- मुन्नी देवी - 2765
- संगीता - 573
डासना में चेयरमैन पद के लिए तीसरे राउंड की गिनती पूरी
- बसपा - बागे जहां - 2294
- निर्दलीय - परवीन- 2042
- निर्दलीय - शबाना बेगम - 1951
- भाजपा - नीतू सिंह - 1432
- आजाद समाज पार्टी - नईमा - 1470
- समाजवादी पार्टी - प्रवीण - 1088
- एआइएमआइएम - हंसार - 1217
जहांगीरपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र जीते
जहांगीरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने 772 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है।
UP Nagar Nikay Result: मुरादनगर में तीसरे चरण की गिनती पूरी
मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो गयी है।
प्रत्याशी तीसरा राउंड कुल मत
छम्मी चौधरी बसपा 4754 13946
रेखा अरोड़ा निर्दलीय 4495 13243
रमा देवी भाजपा 2815 9391
डासना नगर पंचायत चेयरमैन पद की मतगणना
दो राउंड का परिणाम-
- बसपा - बागे जहां - 1518
- निर्दलीय - परवीन- 1494
- निर्दलीय - शबाना बेगम - 1250
- भाजपा - नीतू सिंह - 1119
- आजाद समाज पार्टी - नईमा - 1039
- समाजवादी पार्टी - प्रवीण - 788
- एआइएमआइएम - हंसार - 732
गाजियाबाद: BJP की सुनीता दयाल ने बनाई अजेय बढ़त
नगर निकाय चुनाव में नगर निगम गाजियाबाद की सुनीता दयाल ने करीब डेढ़ लाख वोटों से बढ़त बना ली है। वह बसपा की उम्मीदवार निशारा खान से आगे हैं।
इसके अलावा लोनी में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा, मुरादनगर में बसपा प्रत्याशी, मोदीनगर में भाजपा प्रत्याशी, खोड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रही हैं। पतला नगर पंचायत में रालोद प्रत्याशी जीत चुकी हैं। अन्य पर मुकाबला जारी है।
UP Nagar Nikay Result: लोनी में RLD की रंजीता धामा जीतीं
नगर पालिका परिषद लोनी में आरएलडी की रंजीता धामा ने जीत दर्ज की है।
- रंजीता (आरएलडी)- 105251
- पुष्पा (भाजपा)- 87162
मोदीनगर में तीसरे राउंड की गिनती पूरी
- विनोद भाजपा 10208
- जगमोहन सिंह बसपा 3278
- विनोद कुमार रालोद 1872
- जयभगवान जीनवाल आप 874
- रिक्षपाल सिंह सपा 683
फरीदनगर नगर पंचायत में दूसरे चरण की गिनती पूरी
निर्दलीय राजकुमार 594
बीजेपी कमल कंसल 416
रेशमा आजाद समाज पार्टी 412
कांग्रेस अय्यूब अली 110
-------
निवाड़ी नगर पंचायत
सपा अनिल 416
सुमन निर्दलीय 356
भाजपा प्रदीप त्यागी 49
बसपा 8
गाजियाबाद: पतला नगर पंचायत से रालोद प्रत्याशी रीता चौधरी जीतीं
पतला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर रालोद प्रत्याशी रीता चौधरी ने 840 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1778 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा को 938 वोट मिले।
गाजियाबाद में मेयर सीट पर BJP प्रत्याशी एक लाख वोटों से आगे
भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल बसपा प्रत्याशी से एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर सपा की पूनम यादव हैं।
खोड़ा मकनपुर में दो राउंड की मतगणना
गाजियाबाद के खोड़ा मकनपुर में मोहिनी शर्मा 2700 वोट से आगे, भाजपा की रीना भाटी दूसरे नंबर पर।
गाजियाबाद: वार्ड-50 से कांग्रेस जीती
नगर निगम के वार्ड-50 नूर नगर राजनगर एक्सटेंशन से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता 224 मतों से विजयी हुईं। यहां पार्टी ने भाजपा के महानगर मंत्री संजीव चौधरी की पत्नी अर्चना को टिकट दिया था जिसका भाजपा के स्थानीय संगठन पदाधिकारियों ने बड़े स्तर पर विरोध किया था। इसका फायदा कुसुमलता को मिला।
लोनी नगर पालिका में 15 राउंड की गिनती पूरी
आरएलडी - 76445
भाजपा - 62933
बसपा - 17494
एआईएमआईएम - 5371
कांग्रेस - 4025
नोटा - 1263
लोनी में मोनू धामा ने जेल से जीता चुनाव
लोनी के वार्ड-50 से मोनू धामा ने जेल से चुनाव में जीत दर्ज की है। मोनू 176 वोटों से विजय हुए हैं।
मुरादनगर में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी
मुरादनगर में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए दूसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रमुख दलों की स्थिति-
छम्मी चौधरी बसपा 4292
रेखा अरोड़ा निर्दलीय 4228
रमा देवी भाजपा 3129
सलमा रालोद 1495
मोदीनगर में दूसरे राउंड की गिनती पूरी
मोदीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दूसरे राउंण की मतगणना पूरी हो चुकी है।
विनोद भाजपा 11292
जगमोहन सिंह बसपा 2690
विनोद कुमार रालोद 1777
जयभगवान जीनवाल आप 674
रिक्षपाल सिंह सपा 665
UP Nagar Nikay Result: लोनी के वार्ड-45 से निर्दलीय प्रत्याशी जीते
लोनी के वार्ड-45 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण भाटी जीते।
UP Nagar Nikay Result: लोनी के वार्ड- 20 से बीजेपी प्रत्याशी जीतीं
लोनी के वार्ड- 20 से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति ने जीत दर्ज की है।
दादरी में भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित आगे
दादरी में भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित निकटतम सपा प्रत्याशी से 3676 मतों से आगे चल रही है।
गीता पंडित (भाजपा) 12603
अय्यूब मालिक (सपा) 8927
अशोक (कांग्रेस) 514
रविंद्र (बसपा) 2152
आजाद मालिक (रालोद) 296
रीटा (आप) 177
नोटा 75
कुल मत - 26039
लोनी नगर पालिका में RLD आगे
लोनी नगर पालिका में 11वें राउंड की मतगणना के बाद प्रमुख दलों की स्थिति-
आरएलडी- 54767
भारतीय जनता पार्टी- 48895
बसपा- 13580
लोनी नगर पालिका में आठवें राउंड की गिनती पूरी
- आरएलडी - 39776
- भाजपा - 36739
- बसपा - 10536
- एआईएमआईएम - 1978
- कांग्रेस - 2088
- नोटा - 572
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में BJP की सुनीता दयाल 74,625 वोटों से आगे
गाजियाबाद में 8वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की सुनीता दयाल 74,625 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, बीएसपी दूसरे स्थान पर चल रही है।
गाजियाबाद में 7वें राउंड के बाद BJP की सुनीता दयाल भारी मतों से आगे
गाजियाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए 7वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। 7 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल 67165 वोटों से आगे चल रही हैं।
बीजेपी- सुनीता दयाल - 96688
बसपा- निसारा खान - 29523
सपा- पूनम यादव - 21556
UP Nagar Nikay Result: डासना नगर पंचायत चेयरमैन पद की मतगणना-
पहले राउंड के बाद की स्थिति-
भाजपा - नीतू सिंह - 872
समाजवादी पार्टी - प्रवीण - 499
बसपा - बागे जहां - 766
एआइएमआइएम - हंसार - 262
आजाद समाज पार्टी - नईमा - 494
निर्दलीय - शबाना बेगम - 577
निर्दलीय - परवीन- 595
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में BJP की सुनीता दयाल 58643 वोटों से आगे
गाजियाबाद नगर निगम में बीजेपी का मेयर बनता दिख रहा है। 6 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल 58643 वोटों से आगे चल रही हैं।
बीजेपी- सुनीता दयाल - 84,571
बसपा- निसारा खान - 22769
सपा- पूनम यादव - 17982
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद नगर निगम वार्ड से BJP के तीन प्रत्याशी जीते
गाजियाबाद नगर निगम वार्ड से भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इनमें वार्ड 4 से गोपाल सिसोदिया 800 वोट से जीते, वार्ड 24 से पवन गौतम और वार्ड 45 से डॉक्टर सुनन्दा सिंह ने जीत दर्ज की है।
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में BJP की सुनीता दयाल आगे
गाजियाबाद नगर निगम में पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सुनीता दयाल 52702 वोटों से आगे चल रही हैं।
बीजेपी- सुनीता दयाल- 70916
बसपा- निसारा खान-18214
सपा- पूनम यादव - 14570
ग्रेटर नोएडाः बिलासपुर नगर पंचायत वार्ड- 2 से अरसद खान जीते
बिलासपुर नगर पंचायत वार्ड- दो से सभासद प्रत्याशी अरसद खान 111 मतों से जीते। वहीं, सरवर खां को 169 मत, राजेश को 67 मत मिले हैं।
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में बीजेपी की सुनीता दयाल 42189 वोटों से आगे
बीजेपी- सुनीता दयाल - 56488
बसपा- निसारा खान - 14299
सपा- पूनम यादव - 11607
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में तीसरे राउंड की गिनती पूरी
- बीजेपी- 13157
- बीएसपी- 4227
- सपा- 2816
- कांग्रेस- 2114
- आप- 955
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में मेयर पद के लिए बीजेपी की सुनीता दयाल आगे
गाजियाबाद में मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुनीता 21260 मतों से आगे चल रही हैं।
UP Nagar Nikay Result: मुरादनगर में पहले राउंड की गणना पूरी
मुरादनगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की गणना के बाद की स्थिति-
- रेखा अरोड़ा, निर्दलीय - 3553
- रमा देवी भाजपा - 2785
- छम्मी , बीएसपी - 2288
मोदीनगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए डाक मतपत्र की गणना पूरी
विनोद जाटव भाजपा -99
जगमोहन बसपा - 21
कृष्णपाल सपा - 12
विनोद गौतम आरएलडी -27
जयभागवान जीनवाल आप -7
181 वोट मिली जिनमें 6 कैंसिल रही।
UP Nagar Nikay Result: लोनी में रालोद आगे
लोनी में पांचवें राउंड की गिनती के बाद रालोद 1359 मत से आगे चल रही है।
UP Nagar Nikay Result: नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर में मतगणना के दौरान हंगामा
नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर में मतगणना के दौरान हंगामा हो गया है। बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी मोहिनी शर्मा पक्ष का आरोप है कि मतगणना कर रहे कर्मचारी भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। जिस पर्चे पर कमल के फूल के सामने मुहर नहीं लगी है, उसे भी उनके पक्ष में मतदान करना बताकर गिनती में शामिल कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसीएम ने शिकायत सुनी और निष्पक्ष मतगणना कराने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में तीसरे राउंड की गिनती पूरी
तीसरे राउंड में रालोद 408 वोट से आगे
रालोद 15667
बीजेपी 15259
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद में दूसरे राउंड की गिनती पूरी
दूसरे राउंड में-
भाजपा 15771
बसपा3957
सपा 3059
कांग्रेस 2437
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा की सुनीता दयाल आगे
UP Nagar Nikay Result: गाजियाबाद नगर निगम में पहले राउंड की गिनती में भाजपा की सुनीता दयाल आगे चल रही हैं।
भाजपा- 15771
सपा- 3059
UP Nagar Nikay Result: मोदीनगर नगरपालिका से बीजेपी आगे
डाक पत्रों की मतगणना में मोदीनगर नगरपालिका से बीजेपी आगे चल रही है। 175 में से 99 मत भाजपा के विनोद को मिले हैं।
लोनी चेयरमैन पद के दूसरे चरण की गिनती-
- बीजेपी- 5531
- आरएलडी- 5061
- बसपा- 1027
लोनी: चेयरमैन पद के पहले चरण के नतीजे-
- भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी को 5264
- रालोद प्रत्याशी रंजीता धामा को 5473 मत मिले।
- बहुजन समाज पार्टी की महरीन को 824 मत मिले
साहिबाबाद में मतों की गणना शुरू
लोनी इंटर कालेज, लोनी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सभासदों के मतों की गणना शुरू हो गई है।
मतगणना स्थल के आसपास रहेगा डायवर्जन प्लान
मतगणना के लिए शनिवार की सुबह पांच बजे से डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इसके तहत हापुड चुंगी से गोविंदपुरम अनाज मंडी के बीच वाहन नहीं चलेंगे। सभी वाहनों को हापुड़ चुंगी से डायमंड तिराहा से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच-9 होकर भेजा जाएगा। ये वाहन हापुड चुंगी से एएलटी की तरफ से भी जा सकते हैं।
- डासना पुल से हापुड़ चुंगी की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे। सभी वाहनों को डासना से एनएच-9, आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा से हापुड़ चुंगी होकर भेजा जाएगा।
- इसके साथ ही छोटे वाहन कमला नेहरूनगर बिजलीघर तिराहा से सीबीआइ एकेडमी या एनडीआरएफ की तरफ से आवागमन कर सकते हैं।
- गाजियाबाद से लोनी तिराहा की ओर होते हुए बागपत जाने वाले वाहनों को बंथला पुल से चिरोड़ी मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।
- दिल्ली, लोनी बार्डर से आने वाले वाहन जो बागपत की ओर जाएंगे। ये वाहन बलराम नगर कट से नसबंदी चौराहा से नसबंदी कालोनी होते हुए जाएंगे।
- बागपत की ओर से आकर दिल्ली जाने वाले सभी वाहन लोनी कस्बा की ओर से नहीं जा सकेंगे। पुश्ता मार्ग से खजूरी होकर दिल्ली की तरफ भेजे जाएंगे।
त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच में मतगणना
जहां मतगणना होगी उसे आइसोलेशन, मंडी परिसर को इनर व मंडी परिसर के बाहर के स्थान को आउटर कार्डन में बांटा गया है। प्रत्येक कार्डन की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी एक-एक एसीपी के पास रहेगी। मतगणना के दौरान मंडी परिसर के भीतर व बाहर 1200 अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इन सभी की ड्यूटी तय कर दी गई है।
37 राउंड में होगी मतों की गिनती
नगर निकाय के चुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे से शनिवार को होगी। महापौर और पार्षद पद के लिए 100 टेबल पर मतगणना 37 राउंड में होगी।
नौ नगर निकायों में नगर निगम, खोड़ा और डासना की मतगणना गोविंदपुरम अनाज मंडी मतगणना स्थल पर होगी। मतगणना स्थल पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
डासना की जनता ने किसे दिया बहुमत, आज उठेगा पर्दा
डासना की जनता ने नगर पंचायत के चेयरमैन व सभासद पद के लिए किस-किस प्रत्याशी को बहुमत दिया। इससे आज मतगणना के बाद पर्दा उठेगा।
सुबह आठ बजे से गोविंदपुरम मंडी में मतगणना शुरू होगी, क्योंकि डासना नगर पंचायत के चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ था। इसीलिए मतगणना में थोड़ा समय लगेगा। शाम छह बजे तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है।
मतगणना स्थल पर पहुंच रहे प्रत्याशी व एजेंट
गोविंदपुरम अनाज मंडी स्थित मतगणना स्थल पर लगातार प्रत्याशी व एजेंट पहुंच रहे हैं। चेकिंग के बाद इन्हें अंदर आने दिया जा रहा है।