लॉकडाउन में छूट देने के फैसले की सराहना
लॉकडाउन में छूट मिलने पर उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने केंद्र सरकार के लॉकडाउन में छूट देने के फैसला की सराहना की है। उन्होंने धार्मिक स्थल खोलने के फैसले पर भी खुशी जाहिर की है। एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब ज्यादा दिन तक लॉकडाउन में सख्ती नहीं बरती जा सकती है। हमें अपने देश की अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना होगा। सरकार ने अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी को समझा है। इससे आमजन से लेकर हर तबके के लोगों को फायदा होगा। अब लोगों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को कानून का पालन करना चाहिए।
जासं, गाजियाबाद : लॉकडाउन में छूट मिलने पर उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने केंद्र सरकार के लॉकडाउन में छूट देने के फैसले की सराहना की है। उन्होंने धार्मिक स्थल खोलने के फैसले पर भी खुशी जाहिर की है। एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब ज्यादा दिन तक लॉकडाउन में सख्ती नहीं बरती जा सकती है। हमें अपने देश की अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना होगा। सरकार ने अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी को समझा है। इससे आमजन से लेकर हर तबके के लोगों को फायदा होगा। अब लोगों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को कानून का पालन करना चाहिए।