पेड़ों की छटाई कराने को लिखा पत्र
संस इंदिरापुरम नगर निगम वार्ड-72 के पार्षद ने वैशाली-इंदिरापुरमऔर इंदिरापुरम-वसुंधरा नह
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:09 PM (IST)
संस, इंदिरापुरम: नगर निगम वार्ड-72 के पार्षद ने वैशाली-इंदिरापुरमऔर इंदिरापुरम-वसुंधरा नहर रोड पर लगे पेड़ों की छंटाई कराने की मांग को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने छंटाई न होने से हादसे की संभावना जताई है। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने पत्र में लिखा कि
वैशाली-इंदिरापुरम और इंदिरापुरम-वसुंधरा दोनों नहर के बीच रोड पर लगे पेड़ पौधों की लंबे समय से छंटाई नहीं हुई है। छंटाई न होने से पेड़ों के नीचे विषैले जीव जंतु रहते हैं। रोड पर काफी लोग सैर करने आते हैं। जिससे हादसे की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें