फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप
थाना कविनगर क्षेत्र में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में महिला फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला के पिता ने पति सास और तीन ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जासं, गाजियाबाद : थाना कविनगर क्षेत्र में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में महिला फंदे पर लटकी मिली। वहीं महिला के पिता ने पति, सास और तीन ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि महिला की पहचान श्वेता के रूप में हुई है, जिसकी शादी पांच साल पूर्व मधुबन बापूधाम निवासी अंकित से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। देर रात सूचना मिली थी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मायका पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया। पिता विरेंद्र का आरोप है कि ससुराली लंबे समय से दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। एसएचओ का कहना है कि फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।