Move to Jagran APP

लाखों के गहने व संपत्ति के दस्तावेज लेकर पत्नी फरार

कविनगर क्षेत्र से एक पत्नी लाखों के गहने व संपत्ति के दस्तावेज लेकर फरार हो गई। महिला अपने चार साल के लड़के और सात साल की लड़की को भी छोड़ गई है। पति का आरोप है कि करीब दो माह से पत्नी लापता है और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खानापूरी कर दी है। उन्होंने पत्नी के खिलाफ कोर्ट में केस किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:35 PM (IST)
लाखों के गहने व संपत्ति के दस्तावेज लेकर पत्नी फरार
लाखों के गहने व संपत्ति के दस्तावेज लेकर पत्नी फरार

जासं, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र से एक पत्नी लाखों के गहने व संपत्ति के दस्तावेज लेकर फरार हो गई। महिला अपने चार साल के लड़के और सात साल की लड़की को भी छोड़ गई है। पति का आरोप है कि करीब दो माह से पत्नी लापता है और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खानापूरी कर दी है। उन्होंने पत्नी के खिलाफ कोर्ट में केस किया है।

loksabha election banner

मूलरूप से इटावा निवासी एक व्यक्ति कविनगर की एक कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 30 नवंबर को वह शाम को घर लौटे तो पत्नी गायब थी। वह अपना मोबाइल भी छोड़ गई थी। घर में रखे तीन लाख रुपये के गहने और 40 लाख रुपये कीमत की 20 बीघा जमीन के दस्तावेज गायब थे। उन्होंने शिकायत की तो कविनगर पुलिस ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर ली, जबकि उन्होंने पत्नी पर चोरी का आरोप लगाया था। आरोप है कि तब से पुलिस ने न तो उनकी सुनवाई की है और न ही पत्नी की लोकेशन के बारे में कुछ बताया। पीड़ित ने परेशान हो कोर्ट में गुहार लगाई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर में पत्नी द्वारा चोरी का जिक्र नहीं था। तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

नकदी व गहनों के साथ किशोरी लापता

- दो पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जासं, गाजियाबाद: विजयनगर में भी एक सप्ताह से किशोरी लापता है। उसके पिता ने दो पड़ोसियों पर ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर से नकदी व गहने भी गायब हैं। आरोप लगाया कि दोनों पड़ोसियों के कहने पर ही उनकी बेटी घर से नकदी व गहने ले गई है। पीड़ित ने बताया कि 14 साल की उनकी बेटी नौवीं क्लास की छात्रा है। 15 जनवरी को वह घर से स्कूल गई थी, लेकिन लौटी नहीं। पता चला कि वह स्कूल भी नहीं गई थी। घर में रखे 50 हजार रुपये व इतने के ही गहने गायब थे। काफी तलाश के बाद भी बेटी नहीं मिली। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों के साथ ही अंतिम बार देखा गया था। आरोप है कि पूर्व में भी दोनों उसके आसपास मंडराते रहते थे। विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरी बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.