इंदिरापुरम में निकला नगर कीर्तन, लगे लंगर
इंदिरापुरम में निकला नगर कीर्तन, लगे लंगरइंदिरापुरम में निकला नगर कीर्तन, लगे लंगरइंदिरापुरम में निकला नगर कीर्तन, लगे लंगरइंदिरापुरम में निकला नगर कीर्तन, लगे लंगर
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु ¨सह सभा ज्ञान खंड इंदिरापुरम की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में बड़ी संख्या में झांकी, करतब टीमें, पंज प्यारे, बैंड और प्रसाद वितरण वाहन शामिल रहे। नगर कीर्तन ज्ञान खंड से शुरू होकर मंगल बाजार, शक्ति खंड चार, नीति खंड, रॉयल टावर, शिप्रा सनसिटी और इंदिरापुरम ¨वडसर पार्क से होते हुए गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुआ।
अध्यक्ष गुरप्रीत ¨सह ने बताया है कि नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इसी के साथ बड़ी संख्या में नगर कीर्तन में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए। सरदार मनजीत ¨सह ने कहा है कि गुरु नानक देव ने हमेशा सिखों को आगे बढ़ने और सच्चाई के मार्ग पर आने के लिए जोर दिया था। साथ ही नानक देव ने क्रोध, लालच, अ¨हसा का मार्ग चुनकर सभी को इस पर चलने के लिए प्रेरित किया। नगर कीर्तन में दिल्ली और पंजाब की गतका टीम शामिल हुई और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, गुरु पालकी में महिलाओं ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। पालकी यात्रा के रास्तों में संगत से जुड़ी महिलाओं ने साफ-सफाई की और जगह-जगह लंगर भी लगाए गए। अध्यक्ष ने बताया कि 23 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व है, जिसके उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया है। इस दौरान जसवीर ¨सह, हरदेव ¨सह, सतपाल ¨बद्रा, जेएस चौधरी, शमशेर, सरदार मनजीत ¨सह और हरदीप ¨सह मौजूद रहे।