विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबाबाद: 14 वार्डों में काम अधूरा, 20 की बन गई DPR... कागजों पर दौड़ रहा खोड़ा का पानी!

Published: Fri, 24 Jul 2026 06:04 PM (IST)

खोड़ा नगर पालिका के गर्मियों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के दावे अधूरे रह गए हैं, जिससे लोग अभी भी ...और पढ़ें

खोड़ा नगर पालिका के गर्मियों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के दावे अधूरे रह गए हैं।

खोड़ा नगर पालिका के गर्मियों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के दावे अधूरे रह गए हैं।

HighLights

  1. खोड़ा में गर्मियों तक पाइपलाइन से पानी का दावा अधूरा।

  2. बारिश से पेयजल परियोजना का काम रुका, लोग परेशान।

  3. गंगाजल योजना ही खोड़ा की पानी समस्या का स्थायी हल।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका परिषद द्वारा गर्मियों तक घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कागजों पर पानी पहुंचाने की तमाम योजनाएं लाई गईं। हालांकि गर्मियां बीत रही हैं, बावजूद इसके अभी तक घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। धरातल तक पानी अभी भी लोगों की पहुंच से दूर है।

इस गर्मी भी लोगों की पानी की समस्या दूर होती नहीं दिख रही है। वर्षा के कारण पेयजल पाइप लाइन और सीडब्ल्यूआर का काम भी रुक गया है। काम रुकने के कारण अभी लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही है। काम में अभी और समय लग सकता है।

खोड़ा में पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल पाइपलाइन न होने के कारण टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे लोगों की पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

14 वार्डों में पानी पहुंचा नहीं, और 20 वार्डों की बन गई डीपीआर

खोड़ा में योजना के तहत 14 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन, ट्यूबवैल और सीडब्ल्यूआर का कार्य चल रहा है। अधिकारियों द्वारा गर्मियों तक पानी पहुंचाने के दावे किए गए। हालांकि अभी भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे पहले ही 20 वार्डों की और डीपीआर तैयार करा दी गई है। कागजों में कुल 34 वार्डों में पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि धरातल पर लोग पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं।

पानी लोगों की पहुंच से दूर है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। नगर पालिका परिषद के दावे और हकीकत में अंतर है। लोगों को जल्द से जल्द पानी मिलने के लिए प्रयास होने चाहिए।
- दीपक जोशी, अध्यक्ष खोड़ा रेजीडेंट एसोसिएशन

पेयजल आपूर्ति की योजना के चल रहे कार्य में अभी समय लगेगा। हालांकि बोरवेल से कुछ समय तक ही पानी की पूर्ति हो सकती है। स्थायी समाधान गंगाजल से ही हो सकता है। शासन द्वारा गंगाजल योजना को मंजूरी दे दी गई है। 266 करोड़ से पाइपलाइन बिछाकर और वाटर ट्रीटमेंट लगाकर गंगाजल की आपूर्ति होगी। अभी 50 करोड़ से वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने, ट्यूबवैल लगाने और सीडब्ल्यूआर का काम चल रहा है।
- सतीश कुमार गुप्ता, सभासद दल के नेता

वर्षा के कारण पेयजल पाइपलाइन बिछाने और सीडब्ल्यूआर का कार्य रूका हुआ है। वर्षा का मौसम जाने के बाद जल्द ही कार्य पूरा कराया जाएगा। अभी 14 वार्ड में कार्य चल रहा था। अब बाकी बचे 20 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवैल लगवाने की योजना का डीपीआर तैयार करा दिया गया है।
- मोहिनी शर्मा, अध्यक्ष खोड़ा नगर पालिका परिषद

यह भी पढ़ें: CJP के इंस्टाग्राम पेज पर रिकॉर्ड उछाल, 3 दिन में जुड़े 33 लाख नए फॉलोअर्स; देश लिए क्यों बढ़ा खतरा?