खोड़ा पुलिस ने छह आरोपितों को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, खोड़ा : थाना खोड़ा पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो ल
जागरण संवाददाता, खोड़ा : थाना खोड़ा पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो लुटेरे, एक वांछित, दो चोर, एक गांजा तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को जेल भेज दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चे¨कग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों राहगीरों से मोबाइल लूटते थे। आरोपितों की पहचान शहबाज और आमिर निवासी प्रताप विहार के रूप में हुई है। उनके पास से लूट के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आमिर खोड़ा में वेल्डिंग का काम करता है।
बुलंदशहर निवासी धर्मेंद्र 2017 में दिल्ली के एक कारोबारी से 52 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित चल रहा था। उसे भी खोड़ा से गिरफ्तार किया गया। कारोबारी से लूट के मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही दो आरोपितों को जेल भेज चुकी है।
वहीं, खोड़ा पुलिस ने चे¨कग के दौरान मादक पदार्थ बेचने वाले को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जसवीर निवासी खोड़ा के रूप में की है। उसके पास से दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल मिली। वह इस मोटरसाइकिल से गांजा का तस्करी करता था। उसके पास से पांच किलो गांजा भी बरामद किया गया। आरोपित पहले भी गांजा तस्करी में जेल जा चुका है।
खोड़ा के वंदना एंक्लेव के एक घर में बीती 15 मई को चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने वंदना एंक्लेव के ही रहने वाले अंकुर व करन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से ढाई हजार रुपये व गहने बरामद किए हैं। सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।