बदमाशों में खौफ नहीं पैदा कर पा रही खाकी
अवनीश मिश्र साहिबाबाद ट्रांस हिडन में भी बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मियों की जान गई है। घ्
अवनीश मिश्र, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में भी बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मियों की जान गई है। घायल पुलिसकर्मियों को कई दिनों तक अस्पताल में भी रहना पड़ा है। इसके बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है, इससे बदमाश बेखौफ हो रहे हैं और पुलिस पर गोलियां चला रहे हैं। इससे तस्दीक हो रही है कि पुलिस बदमाशों में खौफ पैदा करने में नाकाम साबित हो रही है। फायरिग कर भागने का आरोप : इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शुक्रबाजार तिराहे पर बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने चेकिग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों रूकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों ने रफ्तार धीमी की। पुलिस के नजदीक पहुंचते ही रफ्तार बढ़ा दी और मकनपुर की ओर फरार हो गए। लोगों ने बताया है कि इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिग भी की, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं, थाना प्रभारी इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया है कि संदिग्ध भाग गए हैं। फायरिग नहीं की है। उनकी तलाश की जा रही है। बेखौफ लुटेरों ने मुख्य आरक्षी को मारी गोली : खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली सीमा के पास आठ जून की रात दुकानदार देवेंद्र से लूटपाट कर रहे दो बदमाशों ने मुख्य आरक्षी मनोज त्यागी को गोली मार दी थी। गोली मनोज के पैर में लगी थी। उपचार के बाद वह स्वस्थ हैं। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ नहीं सकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया है कि बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। पूर्व में हुई घटनाएं :
- 15 जनवरी 2018 को लोनी के पाबी सादकपुर गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात मुख्य आरक्षी के साथ दंपती ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी।
- 27 अगस्त 2018 को लोनी के भारतीय स्टेट बैंक के बाहर महिला और उसके साथियों ने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की।
- तीन दिसंबर 2018 को ट्रॉनिका सिटी थाने में आरोपित के स्वजनों ने मुख्य आरक्षी देवी पाल का सिर फोड़ा।
- 17 जून 2017 को साहिबाबाद के पसौंडा में लूट के आरोपित का लोकेशन मिलने पर दबिश लेने पहुंचे विजय नगर थाना के एसओजी के आरक्षी विपिन जावला और आकाश को दर्जनभर लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनकी पिस्टल लूटने का प्रयास किया।
- 27 अगस्त 2016 को कौशांबी में दिल्ली पुलिस के दारोगा योगेश कुमार राजपूत को पीटकर पांच बदमाशों ने कार, चेन, अंगूठी लूटी।
- 26 नंबर 2015 को लोनी के बंथला पुलिस चौकी पर आरक्षी सुदेश की बदमाश अंकुर ने गोली मारकर हत्या कर दी।