संशोधन : कविता कौशिक का इंदिरापुरम से रहा है गहरा नाता
जागरण संवाददाता इंदिरापुरम बिग बास के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कविता कौशिक का इ
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : बिग बास के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कविता कौशिक का इंदिरापुरम से गहरा नाता रहा है। उनका परिवार करीब 15 साल तक यहां शिप्रा सनसिटी में रहा था। इस दौरान कविता भी यहा आती रहती थीं। सब टीवी के एफआइआर सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से प्रसिद्ध हुईं कविता जब भी इंदिरापुरम आती थीं, यहा के सामाजिक कार्यक्रमों में जरूर हिस्सा लेती थीं।
दिल्ली के आइपी कालेज से स्नातक करने वाली कविता के पिता दिनेश कौशिक सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में अधिकारी थे। सेवानिवृत्ति के बाद 2001 में वह शिप्रा सनसिटी में शिफ्ट हुए। यहा वह शिप्रा ग्रुप के सिक्योरिटी इंचार्ज के रूप में कार्यरत रहे और बाद में निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ा। कविता इस दौरान दिल्ली में इवेंट में एंकरिंग और माडलिंग करती थीं। साथ ही थियेटर भी करती थीं।
कविता के पारिवारिक मित्र शुभ रतन ने बताया कि 2001 में दिल्ली में ही ऑडिशन के बाद उनका चयन टीवी सीरियल कुटुंब के लिए हुआ था। इसके बाद से वह लगातार मुंबई में ही रह रही थीं। 2015 में उनका परिवार मुंबई चला गया। रामलीला में बोली थीं, काश मैं भी कर पाती लाइव एक्टिंग : कविता को थियेटर करना काफी पसंद है। 2012 में वह इंदिरापुरम के शक्तिखंड की रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। इसमें कविता ने कहा था कि काश वह भी रामलीला में लाइव एक्टिंग कर पातीं। इस पर सभी ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। पिता अपनी सख्ती के लिए जाने जाते थे: कविता ने छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन उनके पिता दिनेश भी शिप्रा सनसिटी के स्टार थे। शिप्रा ग्रुप के सिक्योरिटी इंचार्ज के रूप में दिनेश सोसायटी की सुरक्षा का विशेष खयाल रखते और रोज सुबह शाम सभी सुरक्षा गार्डो की परेड करवाते थे। उनका कहना था कि सोसायटी की सुरक्षा भी देश की सुरक्षा से कम नहीं है। दिनेश हमेशा लोगों की मदद करने को तैयार रहते थे। यही कारण था कि वह बेटी को लेकर सामाजिक कार्यक्रमों में शरीक होते थे।