विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करहैड़ा आरडब्ल्यूए महासंघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन, सीएम योगी से मिलेंगे सदस्य

Published: Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM (IST)

करहैड़ा में आरडब्ल्यूए महासंघ की बैठक में पीने के पानी, गंदगी, टूटी सड़कों और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा ...और पढ़ें

करहैड़ा में रविवार को आरडब्ल्यूए महासंघ की कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन।

करहैड़ा में रविवार को आरडब्ल्यूए महासंघ की कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन।

HighLights

  1. करहैड़ा में आरडब्ल्यूए महासंघ की कोर ग्रुप की बैठक हुई।

  2. पानी, गंदगी, टूटी सड़कें और जलभराव मुख्य समस्याएं रहीं।

  3. समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। करहैड़ा में रविवार को आरडब्ल्यूए महासंघ की कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रांत के भारतीय मजदूर संगठन मंत्री शंकर लाल ने की। इसमें महासंघ के सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा।

महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा ने कहा कि जिला प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र में पीने के पानी, गंदगी, टूटी सड़कें और जलभराव की स्थिति बद से बदतर हो गई है। वर्षा में सोसायटियों और घरों में पानी भर जाता है।

टीडीएस करीब 2500 है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

क्षेत्र में भूजल का टीडीएस करीब 2500 है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कुछ क्षेत्रों में हरनंदर नदी का बिना ट्रीटमेंट किया हुआ पानी सप्लाई किया जा रहा है जो और भी खतरनाक है। साफ-सफाई नहीं है और सड़कें टूटी पड़ी हैं। वर्षा में जगह-जगह पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि क्षेत्र की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा और साथ ही साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी इसके लिए महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लखनऊ जाकर मुलाकात करेगा। बैठक में नंदकिशोर लोधी, वीरेंद्र कुमार, विपिन तलवार, देवराज सिंह, सुजीत कुमार, रामनारायण, डा. राजीव अधाना, देवेंद्र, सुशील चौहान, राज सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद में शराब दुकानों पर लगेंगे पर्दे, पेट्रोल पंप खुलेंगे 24 घंटे