विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-गाजियाबाद समेत 5 जिलों की पुलिस का साझा एक्शन प्लान, ट्रैफिक और सुरक्षा पर खास फोकस

By Vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Wed, 29 Jul 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:56 AM (IST)

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए दिल्ली समेत चार जिलों की पुलिस ने समन्वय बैठक ...और पढ़ें

HighLights

  1. कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुगमता पर उच्चस्तरीय बैठक हुई।

  2. दिल्ली समेत चार जिलों की पुलिस ने साझा रणनीति बनाई।

  3. यातायात प्रबंधन, डायवर्जन और निगरानी पर विशेष जोर।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय समन्वय बैठक हुई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली पुलिस के साथ गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर पुलिस के अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, वाहनों के डायवर्जन और सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन की साझा रणनीति तैयार की।

समन्यय के लिए बनाया वॉट्सएप ग्रुप

कांवड़ियों की संख्या और यातायात की स्थिति की तत्काल जानकारी साझा करने के लिए दिल्ली एवं सीमावर्ती जिलों के थानों और पुलिस अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। किसी मार्ग पर अचानक दबाव बढ़ने पर संबंधित जिलों को तुरंत सूचना देकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

मंगलवार को हुई बैठक में डीसीपी सिटी, डीसीपी ग्रामीण, डीसीपी ट्रैफिक यातायात के साथ अपर पुलिस उपायुक्त यातायात मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस से संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त शाहदरा, उत्तर-पूर्व और यातायात ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त यातायात तथा मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के क्षेत्राधिकारी यातायात बैठक में शामिल हुए। बैठक में दिल्ली सीमा के पास वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति के लिए बड़ी आकस्मिक पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।

सीमावर्ती इलाकों में होगी सघन जांच

बैठक में तय हुआ है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच के साथ असामाजिक तत्वों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने भारी और हल्के वाहनों के डायवर्जन को आपसी समन्वय से लागू करने पर जोर दिया।

कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग पर चलने, पहचान पत्र साथ रखने और म्यूजिक सिस्टम की ऊंचाई व आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की अपील की गई है। शिविर संचालकों को सड़क से उचित दूरी पर शिविर लगाने के साथ सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए बदला ट्रैफिक सिस्टम: शुक्रवार से सोमवार तक भारी वाहन बैन, जानें दिल्ली-बरेली और आगरा का नया रास्ता

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत काॅरिडोर पर हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, NCRTC बढ़ाएगा 52 अतिरिक्त फेरे






दिल्ली और पड़ोसी शहरों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए समन्वय पर जोर रहा। सभी सूचनाओं को आपस में साझा करने से बेहतर नतीजे आएंगे।

-

राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त