विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनावनी में किसानों के धरने को पूरे हुए 21 दिन, नहीं हो रही सुनवाई

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:45 PM (IST)

कनावनी गांव में किसान मुआवजे की मांग को लेकर 21 दिनों से धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है ...और पढ़ें

किसानों का धरना जारी

किसानों का धरना जारी

HighLights

  1. कनावनी गांव में किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी।

  2. किसान मुआवजे की मांग पर अड़े, प्रशासन से वार्ता नहीं।

  3. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न होने से किसानों में रोष।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कनावनी गांव में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना 21वें दिन बृहस्पतिवार को जारी रहा। किसान प्रवीण नागर का कहना है कि धरने के बावजूद जीडीए और प्रशासन द्वारा वार्ता नहीं की जा रही है।

जब तक उनकी मांगे पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। किसान लिखीराम शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन उस पर अमल नहीं कर रहा है और मनमाने तरीके से अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।

इससे किसानों में भारी रोष है। धरनास्थल पर दीपचंद नागर, देशराज प्रधान, श्रीचंद नागर, धरम सिंह नागर, सुखवीर नागर, जगदीश शर्मा, धनेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।