Move to Jagran APP

एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक निकलेगी 'कमल सन्देश पदयात्रा'

मोहननगर स्थित आइटीएस कॉलेज में शुक्रवा को भाजपा की क्षेत्रीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 19 जिलों के •िाला अध्यक्ष, •िाला संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्णय हुआ कि एक से 15 दिसंबर तक हर जिले में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा निकलेगी। पदाधिकारियों को मिशन 2019 की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:24 PM (IST)
एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक निकलेगी 'कमल सन्देश पदयात्रा'
एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक निकलेगी 'कमल सन्देश पदयात्रा'

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : मोहननगर स्थित आइटीएस कॉलेज में शुक्रवार को भाजपा की क्षेत्रीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 19 जिलों के •िाला अध्यक्ष, •िाला संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्णय हुआ कि एक से 15 दिसंबर तक हर जिले में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा निकलेगी। पदाधिकारियों को मिशन 2019 की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इसके तहत कमल संदेश बाइक यात्रा का आयोजन किया जा चुका है। अब समय है कि और अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कमल संदेश पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा गा•िायाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश पदयात्रा 150 किमी का सफर तय करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि यह पदयात्रा सभी जिलों के वार्ड स्तर पर की जाएगी। पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री देवेंद्र, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजेय, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डी. के.शर्मा, प्रमेंद्र जांगिड़, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, मयंक गोयल, पवन गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.