कल्याण सिंह की हालत स्थिर
जासं कौशांबी कोरोना पॉजिटिव आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत शुक
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:12 AM (IST)
जासं, कौशांबी: कोरोना पॉजिटिव आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत शुक्रवार को भी स्थिर बनी रही। कौशांबी के यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआइ अस्पताल से कौशांबी के यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील डागर ने बताया कि कल्याण सिंह के ऑक्सीजन लेवल में भी कोई गिरावट नहीं आई है। शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल भी सामान्य हैं। दिन में उन्होंने डॉक्टरों के बताए हुए नाश्ते और खाने को लिया। वह कुछ देर बैठने के बाद आराम करने के लिए सो गए। फिलहाल दस डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह का इलाज कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें