कल्याण सिंह की हालत स्थित, इलाज जारी
जागरण संवाददाता कौशांबी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है। कोरो
जागरण संवाददाता, कौशांबी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के एसजी पीजीआइ अस्पताल से बुधवार को कौशांबी के यशोदा अस्पताल में रेफर किया गया था। दस से अधिक डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बुधवार को एयर एंबुलेंस से उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि कल्याण सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। बुधवार को उनकी सांस फूल रही थी। उनकी छाती का हाई रिज्योल्यूशन सीटी स्कैन किया गया। साथ ही कुछ रक्त की जांच भी की गई। उनके रक्त में हल्का इंफेक्शन पाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अगले दो से तीन दिन उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका स्वास्थ्य सुधरने की उम्मीद है। वरिष्ठ फेफड़ा रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आरके मनी, डॉ. केके पांडे, डॉ. अर्जुन खन्ना समेत अन्य डॉक्टरों ने उनकी जांच की है।