Move to Jagran APP

महिला को सम्मोहित करके एक लाख के गहने ठगे

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की मलिकनगर कॉलोनी में गहनों की सफाई करने के नाम प

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 05:37 PM (IST)
महिला को सम्मोहित करके एक लाख के गहने ठगे
महिला को सम्मोहित करके एक लाख के गहने ठगे

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :

loksabha election banner

थाना क्षेत्र की मलिकनगर कॉलोनी में गहनों की सफाई करने के नाम पर एक अज्ञात महिला ने घर में घुसकर गृह स्वामिनी को सम्मोहित करके एक लाख से अधिक की कीमत के गहने ठग लिए। पीड़िता व उसके पति ने ठगी के मामले में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर की मलिकनगर कॉलोनी में महिला फरहाना अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला के पति लोहे का काम करते हैं। महिला के अनुसार रविवार दोपहर को जब वह अपने घर में काम कर रही थी, इस दौरान एक अज्ञात महिला उनके घर में आई। महिला ने बताया कि वह खास किस्म की पॉलिश बेच रही है, जिससे घर पर ही हर किस्म के गहने व कीमती धातुओं को साफ किया जा सकता है। अज्ञात महिला ने डेमो दिखाने के नाम पर पीड़िता के कुछ गहने साफ कराने की पेशकश की। पीड़िता ने अपने कानों में पहने हुए कुंडल आरोपिता को दे दिए। इस बीच अज्ञात महिला ने फरहाना को पॉलिश का डिब्बा देखने के लिए कहा। डब्बे को देखते ही पीड़िता बेसुध हो गई। इस बीच अज्ञात महिला पीड़ित के कुंडल व गले की चेन निकाल वहां से चली गई। करीब आधे घंटे के बाद पीड़िता को होश आया तो उसने आस-पड़ोस के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद में पीड़िता व उसके पति ने थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.