जयंत ने किया डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का नमन
राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। पहले वह राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जयंत चौधरी नवयुग मार्केट अंबेडकर पार्क जाकर में चल रहे कार्यक्रम में गए। वहां उन्होंने डॉक्टर आंबेडकर की जयंती पर पार्क में लगी उनकी प्रतिमा पर जाकर नमन किया। साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए आंबेडकर के बारे में जानकारी दी।
जासं, गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। पहले वह राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जयंत चौधरी नवयुग मार्केट अंबेडकर पार्क जाकर में चल रहे कार्यक्रम में गए। वहां उन्होंने डॉक्टर आंबेडकर की जयंती पर पार्क में लगी उनकी प्रतिमा पर जाकर नमन किया। साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए आंबेडकर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में उनकी बहुत अहम भूमिका रही थी, जिसकी बदौलत आज देश का संविधान अन्य देशों के मुकाबले सबसे अलग है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कपिल चौधरी, महानगर अध्यक्ष रविद्र चौहान, तेजपाल सिंह, अजय प्रमुख, इंदरजीत सिंह टीटू, ऑडी त्यागी, अमरजीत सिंह बिड्डी, अयूब अली, सुदेश शर्मा, कपिल चौधरी, विशाल चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।