Move to Jagran APP

बाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू

बाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरूबाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरूबाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरूबाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरूबाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरूबाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:25 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:25 PM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : ट्रांस ¨हडन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान यहां स्कूलों में चाचा नेहरू को याद किया गया। वहीं कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए उनके आदर्श जीवन पर चलने की शपथ ली।

loksabha election banner

स्कूलों में सजे मंच :

राजेंद्र नगर के सेक्टर-3 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के आचार्य विनय व सुशील कुमार ने नेहरू के जीवन व उनके उनके बारे में बताया। बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर रेस, नींबू चम्मच दौड़ और लंबी कूद में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं साहिबाबाद राजेंद्र नगर में दुलारी समिति की ओर से बाल दिवस मनाया गया। यहां जरूरतमंद बच्चों को बौद्धिक और भाषा विकास हेतु निशुल्क सेंटर शुरू किया गया है जिसमें अक्षम बच्चों को शामिल किया जाएगा। कंप्यूटर की शिक्षा व व्यक्तित्व निखार की शिक्षा भी दी जाएंगी। राजेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के संचालक संत ¨सह बंसल ने दुलारी समिति को निशुल्क प्रदान किया है। इस दौरान राधिका शर्मा ने बताया कि डॉ सरिता गुप्ता ने बच्चों को स्वच्छ भारत का महत्व बताया। साथ ही बच्चों से चाचा नेहरू के जन्मदिन पर खुश रहने की भी अपील की गई। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, राहुल शर्मा, राधा शर्मा उपस्थित रहे। साहिबाबाद के श्याम पार्क में आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन नेहा कुमारी ने किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश भी डाला। इस दौरान संजीव कुमार गौड़ ने छात्रों को जीवन में सही मार्ग पर चलने की सलाह दी। वसुंधरा सेक्टर-4 में अमृत वर्षा फाउंडेशन की ओर से गरीब बच्चों के साथ बाल दिवस के उपलक्ष पर खेलकूद आयोजित की गई। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में बाल दिवस का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरपर्सन जेके गौड़ और प्रधानाचार्य निधि ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान छात्रों ने फैंसी ड्रेस, कविता, नुक्कड़ नाटक और नृत्य नाटिका का मंचन किया। प्रधानाचार्य निधि ने बच्चों को नेहरू जी के आदर्श अपने जीवन में अपनाने की सीख दी।

---

सामाजिक संगठन आए आगे : वैश्य व‌र्ल्ड फाउंडेशन वसुंधरा की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं बच्चों के साथ मिलकर अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष प्रीति गोयल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान इंदू व छवि वाष्र्णेय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रश्मि गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरजा, संगीता गुप्ता, प्रीति गोयल, मधुबाला का सहयोग रहा। वहीं वसुंधरा सेक्टर-16 में गरीब बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। ग्लोबल वैश्य समाज की ओर से बच्चों को बिस्कुट टॉफी भी वितरित की गई। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की ओर से प्रहलादगढ़ी के बच्चों को खेल खिलाया गया और पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव, ममता, मंजू, संगीता, रश्मि, निशा, रेनू और शिखा सहित अन्य महिलाओं ने बाल दिवस मनाने में अपना सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.