एनएच-नौ पर जाम, राहगीर परेशान
जागरण संवाददाता साहिबाबाद निर्माण कार्य की वजह से शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ (पू
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : निर्माण कार्य की वजह से शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ (पूर्व में 24) पर खोड़ा से काला पत्थर अंडरपास तक राजमार्ग और संपर्क मार्ग पर जाम लगा रहा है। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रही। राहगीरों को दिक्कत हुई। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।
निर्माण कार्य की वजह से शनिवार दोपहर दो से शाम चार बजे तक खोड़ा अंडरपास से शिप्रा अंडरपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। राजमार्ग पर आने वाले वाहनों को संपर्क मार्ग से गुजारा गया। राजमार्ग से संपर्क मार्ग पर उतरने के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे गौड़ ग्रीन विस्टा से काला पत्थर कट तक राजमार्ग पर जाम लगा। तमाम वाहन चालक राजमार्ग गलत दिशा से संपर्क मार्ग पर आने लगे। इससे संपर्क मार्ग पर भी जाम लगा रहा।
--------
काटा गया चालान : यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को दोपहिया पर तीन सवारी चलने वाले 58 वाहनों का चालान काटा गया। 29 वाहनों से काली फिल्म उतारी गई।