जैन मुनि नयन सागर पर दर्ज होगा मुकदमा
जैन समाज के कथित नयन सागर उर्फ जैन मुनि संजय सागर महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इंदिरापुरम एसएचओ को मुकदमा दर्ज विवेचना के आदेश दिए हैं। अगस्त 201
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जैन समाज के नयन सागर उर्फ जैन मुनि संजय सागर महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इंदिरापुरम एसएचओ को मुकदमा दर्ज विवेचना के आदेश दिए हैं। अगस्त 2018 में महाराज के विश्राम कक्ष में कथित तौर पर लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी।
अधिवक्ता उपेंद्र त्यागी के मुताबिक मामले के वादी वैशाली सेक्टर-3 स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष महीम जैन हैं। उन्होंने बताया कि सुनील जैन, पंकज जैन और करीब 1000 अन्य परिवार इस जैन मंदिर से जुड़े हुए हैं। महीम जैन के अनुसार 19 जुलाई 2017 से पूर्व उनकी मुलाकात कथित नयन सागर महाराज उर्फ जैन मुनि संजय सागर महाराज से हुई। उसने खुद को निर्मला यतन आश्रम नानौता, सहारनपुर का रहने वाला बताया। इस पर विश्वास कर सभी लोगों ने उसे संत व महाराज मान लिया। उसकी अगुवाई में कलश स्थापना व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। महीम जैन ने बताया कि आठ अगस्त 2018 को कथित जैन मुनि संजय सागर महाराज के विश्राम कक्ष में एक लड़की के मौजूद होने का वीडियो वायरल हुआ। इसका देशभर में विरोध हुआ। उन्होंने कहा कि जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार कथित महाराज जैन गुरु महाराज होने योग्य नहीं है। रात में लड़की की महाराज के साथ रहने की वीडियो से वैशाली जैन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। देशभर के दिगंबर जैन समाज ने कथित जैन गुरु की ¨नदा की। मामले में इंदिरापुरम पुलिस व एसएसपी गाजियाबाद से शिकायत की गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस पर वादी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई थी।