Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को तैयार होगा इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप

शहर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए जीडीए इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप तैयार करेगा। नई और पुरानी परियोजनाओं की पूरी डीटेल इस पर दर्ज की जाएगी। एक नजर में मालूम हो जाएगा कि नई परियोजना पर काम किस गति से चल रहा है। पुरानी परियोजनाओं को किस ठेकेदार ने बनाया। कब-कब और कितनी बार उसमें मरम्मत कार्य हुआ। कहीं जरूरत से ज्यादा या गारंटी पीरियड से पहले मरम्मत कार्य दूसरे ठेकेदार से कराया जाएगा तो वित्तीय अनिमितता पकड़ में आ जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 09:07 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को तैयार होगा इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को तैयार होगा इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए जीडीए इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप तैयार करेगा। नई और पुरानी परियोजनाओं की पूरी डीटेल इस पर दर्ज की जाएगी। एक नजर में मालूम हो जाएगा कि नई परियोजना पर काम किस गति से चल रहा है। पुरानी परियोजनाओं को किस ठेकेदार ने बनाया। कब-कब और कितनी बार उसमें मरम्मत कार्य हुआ। कहीं जरूरत से ज्यादा या गारंटी पीरियड से पहले मरम्मत कार्य दूसरे ठेकेदार से कराया जाएगा तो वित्तीय अनियमितता पकड़ में आ जाएगी। नई परियोजना पर ऐसे होगा अमल

loksabha election banner

नई परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में उससे जुड़े अधिकारी जुबानी बातें बताकर चले जाते हैं। कई बार सामने आया कि उनकी बात और वास्तविकता में काफी अंतर होता। जितना कार्य उन्होंने बताया होता है। उससे काफी कम साइट पर निर्माण होता है। इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप बनने के बाद ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। हर अपडेट मैप पर करना होगा। मैप में जानकारी दर्ज न होने का मतलब माना जाएगा कि वो कार्य नहीं हुआ। दर्ज करने पर अधिकारी उसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। मरम्मत का खेल रुकेगा

पुरानी परियोजनाओं में मरम्मत के नाम पर खेल हो जाता है। गारंटी पीरियड में होते हुए दूसरे ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए उसको मरम्मत कार्य दे दिया जाता है। यह खेल चलता रहा है। मैप बनने पर यह संभव नहीं होगा। उस पर मरम्मत की वजह डालनी होगी। ठेकेदार का नाम भी बताना होगा। इसके लिए विशेष तौर पर सॉफ्टवेयर भी बनाया जाएगा।

इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप बनाया जाएगा। जिससे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की आशंकाओं पर विराम लगाया जा सकते। इसके लिए साफ्टवेयर भी बनवाया जाएगा।

-कंचन वर्मा, वीसी, जीडीए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.