गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बड़ा हादसा, इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पास की दुकान भी प्रभावित हुई। दमकल ...और पढ़ें
HighLights
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में इंस्टामार्ट गोदाम में भीषण आग।
आग की चपेट में आई बराबर वाली दुकान भी।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के काला पत्थर के पास इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बराबर वाली दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
तीन मंजिला मकान से महिला को किया गया रेस्क्यू
पुलिस ने आसपास की फर्नीचर की दुकानों को खाली करा लिया है। आग की तपिश पीछे के मकानों पर तक पहुंच रही है। दमकल की टीम ने तीन मंजिला मकान से एक महिला और उनके पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला है।
