1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम
1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम1500 मीटर दौड़ में गौरव का परचम
जागरण संवाददाता, मोदीनगर : डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज के मैदान में बुधवार को जनपद स्तर की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिले के विभिन्न कॉलेजों के 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में मोदीनगर के गौरव कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक पंकज पांडेय एवं डा. केएन मोदी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर सबका मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति की सबने सराहना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल का महत्व बताया और ईमानदारी से खेलों में प्रतिभाग करने का पाठ पढ़ाया। खेल प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में मोदीनगर के गौरव कुमार व मुरादनगर के चेतन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर में लव कुमार ने पहला व पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ सीनियर में मुकुल व जूनियर में लव ने पहला स्थान पाया। वहीं, साधना, सोफिया, मोनी, गौरव, अंशु धामा आदि का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को अंतिम दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में सतीशचंद्र अग्रवाल, प्रवीण जैनर, डा. सुखपाल ¨सह तोमर, सुशील हरित, ¨रकु च ौधरी, दिनेश कुमार, राधेश्याम, अनिल कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।