निर्माण कार्य में लगे लोग घर लौटते हैंतो बिल्डर पर होगी रिपोर्ट
यदि जनपद निर्माण कार्य में लगे मजदूर अपने घर के लिए रवाना होते हैं तो बिल्डर के खिलाफ एफआइआर दर्ज होगी। श्रम विभाग की तरफ से सभी बिल्डरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह साइट पर मजदूरों के रहने-खाने की मुकम्मल व्यवस्था कराएंगे। रविवार रात से जनपद से मजदूरों को बाहर जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जाएगी। यदि कोई बिल्डर उनके लिए खाने व रहने की व्यवस्था नहीं करता है तो मजदूर श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर
- 8287019646, 9990003510, 9818145429, 9415606470, 9205104209 नंबर पर मजदूर कॉल कर शिकायत करें।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
जनपद निर्माण कार्य में लगे श्रमिक अपने घर के लिए रवाना होते हैं तो बिल्डर के खिलाफ एफआइआर दर्ज होगी। श्रम विभाग की तरफ से सभी बिल्डरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह साइट पर श्रमिकों के रहने-खाने की मुकम्मल व्यवस्था कराएंगे।
रविवार रात से जिले से श्रमिकों को बाहर जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जाएगी। यदि कोई बिल्डर उनके लिए खाने व रहने की व्यवस्था नहीं करता है तो श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8287019646, 9990003510, 9818145429, 9415606470, 9205104209 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाउसिग और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। निर्माण कार्यों में करीब 4600 मजदूरों की सूची बनाई गई है। इन्हें घर जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे ज्यादा मजदूर राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिग रिपब्लिक में काम कर रहे हैं। ज्यादातर मजदूर पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल से आकर यहां काम कर रहे हैं। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक अपने जिलों की तरफ रुख करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें यहां रोके रखने के लिए सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। बिल्डर से उन्हें राशन दिलाया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मजदूरों का मानदेय न कटे। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह उन्हें मानदेय बंटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मजदूर यहां रुके रहेंगे तो लॉकडाउन पीरियड खत्म होते ही तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। किसी अनजान व्यक्ति को न दें बैंक का विवरण
श्रम विभाग ने कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ ही मजदूरों को साइबर अपराध से बचाने के लिए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मजदूरों केवल श्रम विभाग के वाट्सएप नंबर 7607089707, 9250522228 अपने बैंक खाते की डिटेल भेज सकते हैं। यदि इसके अलावा किसी दूसरे नंबर से फोन कर कोई अनजान व्यक्ति बैंक की जानकारी मांगता हो तो उसे कुछ नहीं बताना है। अनजान व्यक्ति को बैंक की जानकारी देने पर ठगी हो सकती है।