अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर पहुंचे आइसलैंड पीक
जासं गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना इन दिनों एवरेस्ट यात्रा पर हैं। चार अप्रैल को रवाना हुए सागर 17 अप्रैल की सुबह माउंट एवरेस्ट के रास्ते आइसलैंड पीक पर पहुंच गए। तमाम बाधाएं पार करते हुए माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
जासं, गाजियाबाद : अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना इन दिनों एवरेस्ट यात्रा पर हैं। चार अप्रैल को रवाना हुए सागर 17 अप्रैल की सुबह माउंट एवरेस्ट के रास्ते आइसलैंड पीक पर पहुंच गए। तमाम बाधाएं पार करते हुए माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
देश-विदेश में कई पर्वत चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुके सागर कसाना माउंट एवरेस्ट फतह के लिए दो माह की यात्रा पर निकले हैं। उनकी टीम में आस्ट्रेलिया के सीन क्रिकवुड, नेपाल के चतूर तमांग व रूस के इरीनिया एलिवा शामिल हैं। वह काठमांडू, लूकला, पाखंडीग, नामचेबाजार, त्यागबोचे, मोनेस्टरी, डींगबोचे, लवूचे होते हुए 17 अप्रैल की सुबह वह आइसलैंड पीक पर पहुंच गए। सागर ने मोबाइल से हुई वार्ता में बताया कि इस यात्रा में उन्हें नुकीले पत्थर, बर्फीली फिसलन, तेज हवा और ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर ही वापस लौटेंगे। बता दें कि पर्वतारोही सागर देश के विभिन्न राज्यों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश के अलावा यूरोप में रूस की माउंट एलब्रुश, अफ्रीका के माउंट किनमिन जारो पर तिरंगा फहराकर स्वच्छता का संदेश दे चुके हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए नगर निगम गाजियाबाद में स्वच्छता का ब्रांड अंबेसडर बनाया है।