संदिग्ध परिस्थितियों में लगी झोपड़ी में आग
संवाद सहयोगी मोदीनगर निवाड़ी गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी मे
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:01 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
निवाड़ी गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में आग लग गई। आसपड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थानाक्षेत्र के निवाड़ी-धौलड़ी मार्ग पर कई वर्षो से साधु करनदास रहते हैं। उन्होंने वहां एक कुटिया बना रखी है। शुक्रवार रात करनदास किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पास से गुजर रहे एक युवक ने झोपड़ी में आग लगी देखकर आसपड़ोस के लोगों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग को बुझाया। आरोप है कि फोन करने के बाद भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी वहां नहीं पहुंची। इस बारे में एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें