फोन का पासवर्ड न बताने पर महिला को पति ने पीटा
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम को फोन का पासवर्ड न ब
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम को फोन का पासवर्ड न बताने पर एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है।
नगर एक कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसने एक स्मार्ट फोन खरीदा था। फोन खरीदने के बाद से ही महिला का पति उसका फोन देखने की मांग कर रहा है। शुक्रवार शाम को फोन में पासवर्ड लगाने को लेकर महिला व उसके पति के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगडे़ के दौरान पति ने महिला के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया। घायल महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की।
वहीं दूसरी ओर पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसकी बिना जानकारी के फोन खरीदा है साथ ही यह भी नहीं बता रही है कि फोन खरीदने के लिए पैसे कहां से आए। दोनों ने थाना दिवस में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों को समझाकर घर वापस भेज दिया।