कराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ता
कराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ताकराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ताकराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ताकराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ताकराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ताकराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ताकराटे प्रतियोगिता में जीते मानव गुप्ता
जागरण संवाददाता, वसुंधरा : वसुंधरा में रहने वाले कराटे खिलाड़ी मानव गुप्ता ने गाजियाबाद के मुकुंदलाल इंटर कॉलेज में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मानव ने 14 वर्ष आयु वर्ग में भाग लिया। इस दौरान उनका मुकाबला 57 किलो ग्राम के खिलाड़ी के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही मानव ने लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। मानव के कोच पुष्पेंद्र रावत ने कहा है कि मानव लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेगा। वहीं उनके पिता मनोज गुप्ता ने बेटे के स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसकी तारीफ करते हुए बधाई दी है।