गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में बोरे में बंद मिला इंसानी कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में डायमंड पैलेस के पास एक बोरे में मानव कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी ...और पढ़ें

सुबह के समय जैसे ही बोरे में कंकाल की जानकारी मिली तो आस-पास हड़कंप मच गया। एआई इमेज
HighLights
शास्त्रीनगर में डायमंड पैलेस के पास मिला मानव कंकाल।
पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी भिजवाकर जांच शुरू की।
बोरा कब और किसने फेंका, पुलिस कर रही पड़ताल।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में डायमंड पैलेस के पास बोरे में एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी भिजवाया है। बोरा कई दिन से मौके पर पड़ा था या किसी ने रात ही फेंका है इसकी पुलिस जांच कर रही है। सुबह के समय जैसे ही बोरे में कंकाल की जानकारी मिली तो आस-पास हड़कंप मच गया।
