ट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंक
ट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंकट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंकट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंकट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंकट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंक ट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंकट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंकट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंक ट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंक
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में आवारा पशुओं का आतंक जारी है। आवारा पशुओं की भरमार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई लोग बुधवार को चोटिल हो गए थे। इसके बाद भी प्रशासन और नगर निगम नहीं चेता है। आवारा पशुओं की वजह से कई बार वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। आवारा पशुओं के मालिकों के द्वारा पशुओं को बेवजह ही छोड़ दिया जाता है। जो सड़कों पर घूमते रहते हैं। यहीं नहीं कई मार्गों पर गाय और अन्य आवारा पशु बैठे रहते हैं जिसकी वजह से यातायात बाधित हो जाता है।
बुधवार को वैशाली में गाय के द्वारा टक्कर मारने से एक दंपति बुरी तरह जख्मी हो गया था। वहीं वैशाली सेक्टर-2 में ही एक बुजुर्ग महिला व दो युवकों को चोट आई थी। उसके बाद भी नगर निगम ने आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने का काम नहीं किया है। लोगों का आरोप है कि यदि संबंधित विभाग हटाने का काम करते भी है तो महज खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लेते है। बृहस्पतिवार को दैनिक जागरण की टीेम को वसुंधरा अटल चौक, साहिबाबाद सब्जी मंडी के भीतर, राजेंद्र नगर मुख्य मार्ग और शालीमार गार्डन में आवारा पशुओं के झुंड मिले। दरअसल ट्रांस ¨हडन की सड़क पर घूम रहे आवारा पशु और कुत्ते दुर्घटनाओं का पर्याय बनते जा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। लोगों की शिकायतें मिल रही है अभियान चलाकर जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।