योग शिक्षकों को दिया गया सम्मान प्रमाण पत्र
भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति की ओर से जिला स्तरीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें योग शिक्षकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरण व योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें जो योग शिक्षक तीन साल से लगातार कक्षा का संचालन कर रहे हैं, उनको सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेषकर मोदीनगर की टीम का प्रदर्शन बहुत सराहनीय रहा। कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार देश सेवा, योग सेवा, स्वदेशी को अपनाना, भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने पर विचार रखे।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति की ओर से जिला स्तरीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें योग शिक्षकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरण व योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें जो योग शिक्षक तीन साल से लगातार कक्षा का संचालन कर रहे हैं, उनको सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेषकर मोदीनगर की टीम का प्रदर्शन बहुत सराहनीय रहा। कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार देश सेवा, योग सेवा, स्वदेशी को अपनाना, भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने पर विचार रखे।
नंदग्राम में फार्महाउस में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक योग शिविर लगा। पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में योग बहुत जरुरी है। ये प्राचीन भारतीय विधि शरीर को निरोगी रखने में बहुत फायदेमंद है। शिविर में आए शिक्षकों ने बाबा रामदेव, बाल कृष्ण के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन पतंजलि योग समिति के प्रभारी निरंजन आर्य व भारत स्वाभिमान के प्रभारी अमरदीप ने किया। कार्यशाला में दिल्ला प्रांत से आए पर्यवेक्षक सुखराम, सुरेश पाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।