Move to Jagran APP

हिस्ट्रीशीटर के पेट में लगी गोली, चल रहा इलाज

संवाद सहयोगी लोनी ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:36 PM (IST)
हिस्ट्रीशीटर के पेट में लगी गोली, चल रहा इलाज
हिस्ट्रीशीटर के पेट में लगी गोली, चल रहा इलाज

संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर नेपाल उर्फ बंटा को गोली लगने की सूचना उसकी पत्‍‌नी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पत्‍‌नी ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रानिका सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाज के दौरान पेट से गोली नहीं मिली है।

loksabha election banner

पचायरा गांव में नेपाल उर्फ बंटा रहता हैं। उसके परिवार में वह और उसकी पत्नी हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नेपाल की पत्‍‌नी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर काल कर नेपाल को गोली लगने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक पत्नी उसे उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल ले गई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि नेपाल सुबह गेट के पास में लेटे हुए थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। वह उनके पास पहुंची तो पेट से खून बह रहा था और बेहोशी की हालत में थे। सीओ लोनी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि कंट्रोल रूम पर गोली लगने की सूचना मिली थी। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने जांच की तो शरीर से गोली नहीं निकली है। डाक्टरों के मुताबिक किसी नुकीली चीज से उन्हें चोट लगी है। सीओ ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी गोली चलने के बारे में पता किया जा रहा है।

दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया नेपाल के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह ट्रानिका सिटी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। करीब 11 वर्ष पूर्व रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह बेड पर लेटा रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.