विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: लोनी में हिंदू रक्षा दल के नेता को विदेशी कॉल से मिली धमकी, केस वापस लेने का दबाव

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:59 PM (IST)

हिन्दू रक्षा दल के संगठन मंत्री अमित प्रजापति को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। यह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. हिन्दू रक्षा दल नेता को विदेशी नंबरों से धमकी मिली।

  2. मारपीट के मुकदमे की पैरवी वापस लेने का दबाव।

  3. एसीपी से सुरक्षा और मामले की जांच की मांग।

संवाद सहयोगी, लोनी। विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी भरा फोन आने पर हिन्दू रक्षा दल के संगठन मंत्री ने एसीपी से शिकायत की है। यह धमकी मुकदमे में पैरवी को लेकर दी जा रही है। संगठन मंत्री ने अपने परिवार की सुरक्षा एवं जांच की मांग की है।

हिन्दू रक्षा दल संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता सुमित सूद एवं मोहित दो अगस्त को बाइक से लोनी जा रहे थे।

राशिद अली गेट के पास हाजी सलमान के घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी हुई हो गई थी। जिनके साथ आरोपितों ने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर मारपीट भी कई गई थी।

संगठन मंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा

घटना के संबंध में संगठन मंत्री ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से उनके मोबाइल एवं वाट्सएप पर अलग-अलग विदेशी नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

आरोपित मुकदमे की पैरवी से पीछे हटने के लिए दबाव बनाने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। हिन्दू रक्षा दल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर धमकी देने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाए।

साथ ही संगठन मंत्री ने सुरक्षा की भी मांग की है। एसीपी लोनी ने बताया कि शिकायत में दिए गये नंबरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।